बिलाईगढ़- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोरकोटी गांव में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। नाले पर बनी छोटी पुलिया अचानक टूट गई, जिससे चार-पांच महिलाएं पानी में गिर गईं। हादसे में दुल्हन की मां की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरकोटी गांव में पटेल परिवार के यहां चौथिया कार्यक्रम चल रहा था। गिरौदपुरी से आए लड़की पक्ष के लोग रात में भोजन के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नाले पर बनी छोटी पुलिया से चार से पांच महिलाएं एक साथ गुजर रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिलाएं जैसे ही पुल के बीच पहुंचीं, वह अचानक भरभराकर टूट गई। पुल टूटते ही सभी महिलाएं नीचे नाले में गिर गईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों की मदद से तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिन्हें चोटें आई हैं। हालांकि एक महिला पुल के मलबे के नीचे दब गई। सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में बलौदाबाजार और बिलाईगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम तथा एनडीआरएफ ने महिला का शव बाहर निकाला।बताया जा रहा है कि मृत महिला दुल्हन की मां थीं। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और शादी का माहौल मातम में बदल गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा पुलिया के कमजोर होने और अचानक टूटने के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version