नई दिल्‍ली: दिल्ली की आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने बवाना में प्लास्टिक कारोबारी की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है. बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बीती 9 फरवरी को बवाना थाना इलाके बवाना ओधोगिक इलाके में एक प्लास्टिक कारोबारी जो कि पैसे के लेनदेन का भी काम करते थे, उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. मृतक की पहचान वैभव गांधी के रूप के हुई थी, जिनकी बावना में ही फैक्ट्री थी. फैक्‍ट्री के पास इनकी हत्या की गयी थी. इस सनसनीखेज़ हत्याकांड की जिम्‍मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने ली थी.

सोशल मीडिया के जरिए यह दावा किया गया था कि रंगदारी न देने के कारण व्यापारी की हत्या की गई, जिसके बाद से ही इलाके के लोगों खासतौर से व्यपारियों में एक तरफ जहां दहशत और डर का माहौल था. वहीं दूसरी तरफ पुलिस के प्रति भी खासी नाराज़गी थी.

घटना के बाद आउटर नॉर्थ पुलिस ने कई विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी. लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद बीती रात मुनक नहर के पास आरोपी के आने की पुख्ता सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर ट्रेप लगाया और जब वहां आरोपी को रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने पुलिस पर ही दो राउंड फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो गोलियां चलाईं, जो आरोपी के पैर में लगीं. घायल हालत में आरोपी को काबू कर लिया गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और सुरक्षा के बीच हिरासत में लिया गया.

फिलहाल पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ जारी है और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है. जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है. आउटर नॉर्थ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे इलाके में दहशत फैलाने वाले गैंग पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version