भिवाड़ी: भिवाड़ी के खैरथल-तिजारा के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई जिसमें 7 मजदूरों की जिंदा जलने की खबर है. घटना के समय फैक्ट्री में 20-25 मजदूर काम कर रहे थे.आग की लपटें भड़कते ही कुछ मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे,लेकिन 10 से अधिक लोगों के अब भी अंदर फंसे होने की सूचना है.

इस वीभत्स घटना की सूचना मिलते ही खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही मौके पर पहुंचने वाले हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के बयान के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.

अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान कारखाने में आग लगी देखी जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि कारखाने में नौ लोग फंसे हुए थे.अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं. भिवाड़ी अग्निकांड पर सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है.जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है.ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

मिली जानकारी के अनुसार,फैक्ट्री कई महीनों से बंद थी जिसमें अचानक आग लग गई.फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक पड़ा था.मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में 3 से 4 बार तेज धमाके हुए और वहां आग लग गई.आग लगने के कारण के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version