इटरनल और स्विगी के शेयर्स में आज गिरावट देखने को मिल रही है. इटरनल(Eternal Share) में आज 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है और Swiggy के स्टॉक में भी 1.94 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसकी वजह ये है कि कर्नाटक सरकार की तरफ एक बड़ा फैसला लिया है. गिग वर्कर्स को जो पेमेंट दी जाती है उसपर 1 फीसदी की वेल्फेयर फीस लागू की जाएगी. इसपर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. गिग वर्कर को मिलने वाली फाइनल पेमेंट पर एक फीसदी का शुल्क लगेगा. इसपर कहा गया है कि गिग वर्कर्स के फायदे के लिए फंड बनाया जाएगा. लेकिन कंपनियों पर इसका नेगेटिक इंपेक्ट देखने को मिलेगा. अब कैसे ये चार्ज लगेगा ये आपको बताते हैं. 2 व्हीलर डिलीवरी पर 1 फीसदी फीस लगेगी. हालांकि यहां पर कैप किया गया है कि 50 पैसे प्रति ऑर्डर के हिसाब से चार्ज किया जाएगा.

क्या ग्राहकों को भरने पड़ेंगे ज्यादा पैसे?

इससे इटरनल और स्विगी के मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है. फूड-डिलीवरी पहले से ही लो-मार्जिन बिजनेस हुआ करता था, और अब इस नई फीस से कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन पर नेगेटिव असर देखने को मिल सकता है. इससे ग्राहकों पर भी असर पड़ सकता है, ऐसा हो सकता है कंपनियां इस बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल दें लेकिन कॉम्टिशन के लिए ये ऑब्जर्व भी कर सकती है, ये देखने में अभी वक्त लग सकता है कि कंपनियां इसे ग्राहकों पर डालती हैं या नहीं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version