बिलासपुर  –  मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नए शोरूम का विस्तार कर छत्तीसगढ़ में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया और भारत के प्रमुख क्षेत्रीय बाजारों में अपने सुदृढ़ हस्ताक्षर किये। विदित हो कि यह छत्तीसगढ़ में मलाबार का दूसरा शोरूम रहा और इसने पारदर्शी एवं सेवा-आधारित आभूषण रिटेल अनुभव को अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाया।  नव-उद्घाटित शोरूम कुल 6,300 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला था। इसे ग्राहकों को विशाल एवं सुव्यवस्थित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था, ताकि वे आरामदायक ढंग से आभूषण देख सकें, उत्पादों को आसानी से समझ सकें और अधिक व्यक्तिगत खरीदारी अनुभव प्राप्त कर सकें।

तेरह फरवरी को बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल तथा बिलासपुर की महापौर सुश्री पूजा विधानी इस शोरूम के उद्घाटन की साक्षी बने। इस अवसर पर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के सीनियर लीडरशिप के सदस्य और वेस्ट ज़ोन के रीजनल हेड फाजीम अहमद सहित टीम के अन्य सदस्य, आमंत्रित अतिथि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे थे।

इस शोरूम में सोने, हीरे, प्लैटिनम और रत्नों से बने आभूषणों की विस्तृत शृंखला बाट जोह रही। वर्तमान को परिभाषित करते इसमें मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का स्पेशल सिग्नेचर कलेक्शन भी शामिल हैं। यह संग्रह विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था, जिसमें दुल्हन के आभूषण, त्योहारों की खरीदारी, उपहार, दैनिक पहनावे तथा आधुनिक डिज़ाइन शामिल रहे। इसमें पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक सौंदर्यशास्त्र का सुंदर संयोजन देखने को मिला, जो बदलती ग्राहक पसंद के अनुरूप था।

मलाबार समूह के चेयरमैन एम. पी. अहमद के अनुसार – छत्तीसगढ़ हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है, जहाँ ग्राहकों की आकांक्षाएँ लगातार बढ़ रही हैं। यहाँ भी आभूषण खरीद में भरोसे तथा पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही थी। बिलासपुर शोरूम के शुभारंभ के साथ हमने राज्य में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया तथा ग्राहकों को बेहतर विकल्प और गुणवत्ता, निष्पक्षता एवं दीर्घकालिक मूल्य पर आधारित एक समान और सहज रिटेल अनुभव प्रदान किया। इस नए शोरूम के साथ, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने भारत भर में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार जारी रखा और ग्राहक-केंद्रित फॉर्मेट्स व समान सेवा मानकों के माध्यम से स्थानीय समुदायों से जुड़ाव बनाए रखा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version