बागपत: उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें अवैध संबंधों को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक की पहचान हरिद्वार स्थित टकाबरी रविदास आश्रम के प्रचारक ब्रजेश दास के रूप में हुई है।

10 फरवरी को दर्ज कराई गई FIR
पुलिस के अनुसार, ब्रजेश दास 5 फरवरी 2026 से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हरिद्वार के भगवानपुर थाने में 10 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। उत्तराखंड पुलिस सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी। जांच के दौरान उनकी आखिरी लोकेशन बागपत के गांगनौली गांव में मिली।

साधु की अंतिम लोकेशन बागपत में मिली
पुलिस जांच में सामने आया कि साधु की अंतिम बातचीत शशि नामक महिला से हुई थी। पूछताछ में महिला और मृतक के बीच नजदीकी संबंध होने की बात सामने आई। आरोप है कि 5 फरवरी को साधु महिला से मिलने उसके घर पहुंचे थे। इसी दौरान महिला का पति संजीव वहां पहुंच गया और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर साधु की हत्या कर दी। घटना के बाद शव को उसके भाई जोगेंद्र की मदद से कृष्णा नदी में फेंक दिया गया।

घटना पर बोली पुलिस
पुलिस ने बताया तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। नदी से शव बरामद कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version