राम भगवान के भक्त भगवान हनुमान को कलयुग के देवता के रूप में माना जाता है. सप्ताह के दिनों में देवों को मिले स्थान के आधार पर हनुमान जी को भी मंगल का कारक देव माना गया है. इसके अलावा कलयुग के जाग्रत और साक्षात देव होने के कारण हनुमान जी को ही शनिवार के दिन भी पूजने का विधान हुआ. इसका कारण शनि के कष्ट निवारण में हनुमान जी की भूमिका प्रमुख मानी जाती है. आज हम आपको बताएंगे मंगलवार के दिन कुछ ऐसे उपाय जो आपके जीवन में अमंगल दूर कर देते हैं. कहा जाता है मंगलवार का दिन अत्यंत ही शुभ होता है. मान्यका के मुताबिक इस दिन अगर हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाए तो कुंडली में व्याप्त मंगल दोष भी पूरी तरह से खत्म हो जाता है.ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक यदि इस दिन ज्योतिष में बताए गए कुछ उपायों को अपना लिया जाए तो जीवन में आने वाले सभी तरह के कष्ट दूर हो सकते हैं ऐसे में आप अपना अमंगल दूर कर सकते हैं. ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक मंगलवार के दिल अगर दान में मिष्ठान दे रहे हैं, तो एक बात ध्यान में रखें. इस दिन किसी भी मीठी वस्तु का दान करते हैं, तो उसे इस दिन मीठे चीजें खाना नहीं चाहिए. माना जाता है कि जिस वस्तु का दान किया जाता है उसका कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए. मंगलवार को अगर जरूरतमंदों और असहाययों को लाल रंग की मिठाई बांटी जाए तो जीवन में सुख समृद्धि में वृद्धि होती है. वहीं अगर मंगलवार के दिन कभी भी हवन नहीं करना चाहिे. इस दिन कभी भी हवन नहीं करना चाहिए. इस दिन हवन करना पूरी तरह से वर्जिक होता है. हालांकि मंगलवार के दिन तांत्रिक हनुमान यंत्र की स्थापना कर सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. उनकी कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होने लगते हैं.
