श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के छगनलाल साहू प्रभारी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा संतोष शर्मा सचिव द्वारा बताया गया कि साईं नगर जोरा में पहले रायपुर पूर्व सांसद सुनील सोनी द्वारा समिति भवन विस्तार के लिए सांसद निधि से ऊपर स्ट्रक्चर खड़ा करवाया गया और उसके बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सांसद निधि से समिति भवन के ऊपर निर्मित बड़े हॉल का फिनिशिंग कार्य कराया गया जिसका लोकार्पण भी उनके ही द्वारा किया गया इस अवसर पर उत्तर विधानसभा विधायक पुरंदर मिश्रा भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल सांसद से न्यू मेमू लोकल ट्रेन जिसका परिचालन कुरूद से राजधानी तक होगा उसका पैसेंजर हाल्ट आसपास का केंद्र जोरा में बनाने के लिए मांग की गई इसके अलावा चार करोड़ रुपयों से भी ऊपर की धनराशि वाला शासन स्तर पर लंबित सड़क एवं नाली निर्माण के प्रस्ताव की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हासिल करने हेतु भी विज्ञप्ति सौंपी गई। इस लोकार्पण कार्यक्रम में समिति के तीनों ही संरक्षक क्रमशः एच डी बिंद, अनिल सिंह और डॉ विजय कोस्टा तथा पदाधिकारियों में वरुणेंद्र यादव कोषाध्यक्ष, रंजीत मोदी सह सचिव, कार्यकारिणी के सदस्यों में सुरेश सोनी, शिवम लहरे, छोटेलाल ठाकुर, कल्याण किंडो, पूर्व अध्यक्षों में डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी और अमित सिंह के अलावा बड़ी संख्या में साईं नगर के सभी पुरुष एवं महिलाएं लोकार्पण कार्यक्रम की साक्षी बनी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version