: सोशल मीडिया पर एक कॉलेज फंक्शन का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रंग-बिरंगा घाघरा पहन एक लड़की हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. उसके एनर्जेटिक मूव्स, चेहरे के एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंस ने वहां मौजूद छात्रों को खूब प्रभावित किया. जैसे-जैसे डांस आगे बढ़ता है, दर्शकों की तालियां बजाते हैं. वीडियो इंटरनेट पर आते ही लोगों ने लड़की की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि उसका डांस बिल्कुल प्रोफेशनल जैसा लग रहा है, जबकि कुछ ने इसे “कॉलेज फंक्शन का बेस्ट मोमेंट” बताया. यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से शेयर हो रही है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.

