सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं. अर्शदीप और वॉशिंगटन की वापसी हुई है और अक्षर एवं कुलदीप को आराम दिया गया है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में आज (18 फरवरी) भारतीय टीम की भिड़ंत नीदरलैंड क्रिकेट टीम के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है. जहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं. अर्शदीप और वॉशिंगटन की वापसी हुई है और अक्षर एवं कुलदीप को आराम दिया गया है.

महज औपचारिकता भर है यह मुकाबला

दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला महज औपचारिकता भर है. क्योंकि भारतीय टीम ग्रुप ‘ए’ से पहले ही सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. वहीं नीदरलैंड का अगले स्टेज में पहुंचने की सारी संभावनाएं खत्म हो चुकी हैं.

हालांकि, मैच के दौरान भारतीय की कोशिश रहेगी कि वह नीदरलैंड के खिलाफ भी जीत हासिल कर सकारात्मक अनुभव के साथ सुपर आठ में प्रवेश करे.

वहीं नीदरलैंड का प्रयास रहेगा कि वह इस मैच को जीतकर सम्मान के साथ टूर्नामेंट से विदाई ले. यही वजह है कि क्रिकेट पंडितों का मानना है कि आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 इशान किशन (विकेटकीपर), 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 हार्दिक पंड्या, 6 रिंकू सिंह, 7 शिवम दुबे, 8 वॉशिंगटन सुंदर, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह और 11 वरुण चक्रवर्ती. 

नीदरलैंड्स: 1 मैक्स ओ’डाउड, 2 माइकल लेविट, 3 बास डी लीडे, 4 कॉलिन एकरमैन, 5 स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), 6 ज़ैक लायन-काचैट, 7 लोगान वान बीक, 8 आर्यन दत्त, 9 रुलॉफ़ वैन डर मर्व, 10 काइल क्लाइन, 11 नोआ क्रॉस.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version