Bihar Crime News : बिहार में पटना सिटी से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां प्रेमी ने सिर्फ इसलिए रस्सी से लटककर अपनी जान दे दी क्योंकि उसकी प्रेमिका की कहीं दूसरी जगह शादी तय हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना इलाके की है। मृतक की पहचान वैशाली जिले के विदुपुर निवासी राजा चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र तुषार कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तुषार का एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति से होने के कारण युवती के परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। परिजनों ने युवती की इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी किसी दूसरी जगह तय कर दी। वही जब तुषार को इस बात की जानकारी हुई तो वह गहरे डिप्रेशन में चला गया।

वहीं तुषार ने निराश होकर बुधवार को फांसी का फंदे से झूल कर मौत को गले लगा लिया। जब तक लोगों को भनक लगती, युवक की जान जा चुकी थी। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे कि उनके घर का चिराग इतनी कम उम्र में बुझ गया।

इधर मामले की सूचना मिलते ही अगमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। हालांकि, इस संवेदनशील मामले पर पुलिस फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी स्पष्ट बोलने से बच रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग और आत्महत्या से जुड़ा है, जिसकी बारीकी से छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version