सूरतः सूरत के लालगेट पुलिस थाना अंतर्गत रामपुरा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने एक हिंदू एनआरआई महिला को प्रेमजाल में फंसाकर सउदी अरब ले जाकर धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर लाखों रुपए, सोने के आभूषण और फ्लैट हड़प लिया। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

धर्म परिवर्तन कर ऑनलाइन विवाह किया

पुलिस के मुताबिक, एनआरआई महिला सूरत के एक मशहूर शो रुम से ऑनलाइन कपड़ा मंगवाती थी। शो रुम में काम करने वाले एजाज पटेल ने महिला से संपर्क बढ़ाया। लगातार मेसेज ओर कॉल के जरिए उसने नजदीकिया बढ़ाई ओर प्रेम जाल में फंसाया। धर्म परिवर्तन कर ऑनलाइन विवाह किया। इसके बाद उसने महिला को डराना ओर ओर धमकाना शुरू किया और ब्लैकमेल करने लगा और महिला के गहने नकदी और फ्लैट हड़प लिया। बहन ने ई मेल के माध्यम से भाई को जानकारी दी। भाई ने सूरत आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

आरोपी एजाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सूरत की लालगेट पुलिस ने आरोपी एजाज पटेल को गिरफ्तार का उनका मोबाइल और लैपटॉप जप्त कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी एजाज पहले से शादीशुदा है और उनको एक बच्चा भी है। भाई ने शिकायत में बताया है कि एजाज मेरी बहन को पहले सऊदी अरब ले गया, जहां उसने दबाव डालकर धर्म परिवर्तन करवाया। उसके बाद महिला की निजी तस्वीर और जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू किया।

गहने ले लिया और लाखों का फ्लैट अपने नाम करवाई

आरोपी ने महिला के 18 तोला सोना, सोने के गहने, हैदराबाद में करीब 50 लाख का फ्लैट ओर लाखों की रकम अपने नाम करवा ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर गुनाहों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version