बलांगीर, शहर में बुधवार रात पुलिस ने सुदपड़ा गैस गोदाम लेन स्थित रेलवे गेट के पास एक दो-मंजिला मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में दो महिलाओं को मुक्त कराया गया, जबकि तीन ग्राहकों, एक दलाल और मकान मालिक सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रिहायशी इलाके में बाहरी महिलाओं को लाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर बलांगीर टाउन पुलिस स्टेशन की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

मुक्त कराई गई महिलाओं में एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि दूसरी ओडिशा के अनुगुल जिले की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक महिला मकान मालिक के संरक्षण में यह रैकेट संचालित हो रहा था।

बलांगीर सेक्स रैकेट में पकड़ाई महिला। 

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिलाओं को अन्य जिलों और राज्यों से लाकर इस अवैध धंधे में धकेला गया था या नहीं।

तीन ग्राहक हिरासत में

मामले की जांच कर रहे प्रभारी अधिकारी अबनी कुमार साहू ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर विशेष टीम गठित कर छापा मारा गया। दो महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। 

तीन ग्राहकों, एक दलाल और मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संगठित नेटवर्क की आशंका है, इसलिए पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यदि जांच में किसी बड़े गिरोह या अन्य जिलों से जुड़े तार सामने आते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

छापेमारी की खबर फैलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय नागरिकों ने रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नाराजगी जताई और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version