रायपुर। छत्तीसगढ़िया सर्व समाज का सम्मेलन दिनांक 05/12/2020को शहीद स्मारक भवन रायपुर मे आयोजित हुआ. कार्यक्रम मे अध्यक्ष विपिन साहू, संरक्षक पूर्व सांसद सोहन पोटाई, सेवानिवृत कलेक्टर नवल सिंह मड़ावी, एल एल कोसले, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश यदु, महासचिव श्री उमाकांत वर्मा, संगठन सचिव रूद्र कुमार वर्मा सहित 10समाज के प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे. सभा मे रूद्र कुमार वर्मा जी ने वर्ष 2021के जनगणना मे obc वर्ग का पृथक गणना करने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार को पत्र लिखने का प्रस्ताव रखा जो सर्व सम्मति से पारित हुआ. ज्ञात हो की सन 1931के बाद से जातिगत जनगणना नहीं हुई है. छ ग सरकार द्वारा obc आरक्षण 14%से बढ़ा कर 27%किया गया था जिसे माननीय न्यायलाय दुवरा जनसंख्या के अधिकृत आंकड़े के आभाव मे ख़ारिज कर दिया गया है. सभा मे श्री रमेश यदु को सर्व छत्तीसगढ़िया समाज का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया. महिला और युवा संगठन का विस्तार हुआ. कार्यक्रम का संचालन महासचिव उमाकांत वर्मा द्वारा किया गया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version