दरभंगा: दरभंगा जिले के सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल (बिठौली) पुल के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरा. ट्रक में कई कैरेटों में बड़ी मात्रा में अंगूर लदा हुआ था, जो हादसे के बाद चारों तरफ पानी में बिखर गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पानी में उतरकर अंगूर लूटने लगे.

आसपास के ग्रामीणों में पुरुष के साथ महिलाएं भी शामिल थीं, जो नदी में कूदकर अंगूर निकालती और अपने साथ ले जाती दिखाई दीं. इस दौरान बच्चे और बुजुर्ग भी अंगूर की लूट करते दिखे. जिससे वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई.

हालांकि अच्छी बात ये रही कि ट्रक हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक के असंतुलित होकर पलटने से यह दुर्घटना हुई है. हादसे में ड्राइवर और खलासी के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि दोनों को हल्की चोटें आईं और वे सुरक्षित बाहर निकल आए.

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को नदी से निकाला गया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ग्रामीण काफी मात्रा में अंगूर अपने साथ ले जा चुके थे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version