रायपुर। संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज उनके प्रतिमा को माल्यार्पण एवं मोमबत्ती जला कर उन्हें कोटि कोटि नमन किया गया. शिक्षित बनो, संगठित बनो, आगे बढ़ो, बाबा साहेब की यह भावना थी। युवा पीढी डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलकर उन्हें आगे बढाए यही बाबा साहब के प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक रजवाडे, कोरबा नगर मंत्री मोंटी पटेल, प्रचार प्रसार प्रमुख सन्नी यादव, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक साहू, धीरेंद्र, राम यादव, अमन इत्यादि उपस्थित थे।
Previous Articleतीन सूत्रीय मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक संघ का धरना-प्रदर्शन
