राजस्थान, बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र में 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचे छात्र का परीक्षा केंद्र से ही बोलेरो में सवार होकर आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया. उसके बाद छात्र को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर सड़क के किनारे फेंक दिया.

अपहरण की सूचना मिलने के बाद बीजराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल स्कूली छात्र को चौहटन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां छात्र के प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला में अस्पताल रेफर कर गया, जहां उसका अभी भी इलाज जारी है.

शिक्षकों ने बचाने तक का नहीं किया प्रयास
जानकारी के अनुसार बीजराड़ थाना क्षेत्र के जैसार गांव में रहने वाला, 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला नाबालिक छात्र का आज राजनीतिक विज्ञान का पेपर था. छात्र जैसे ही स्कूल परीक्षा केंद्र में पहुंचा तभी बोलेरो में सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर ले जाने लगे, लेकिन पास में खड़े शिक्षकों ने उसको छुड़वाने तक का प्रयास भी नहीं किया. अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बदमाशों ने स्कूल छात्र के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की जिससे शरीर के हर हिस्से खून निकल रहा है. हाथों की अंगुलियों को तोड़ कर नाखून तक निकाल दिये.

आरोपी हिरासत में
परीक्षा केंद्र से स्कूली स्कूल के बच्चे की अपहरण की घटना को बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद से ही लगातार पुलिस की अलग-अलग टीम बदमाशों की तलाश कर रही है. वहीं घायल छात्र का सिटी स्कैन जांच करवा कर बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, फिलहाल उसकी स्थिति और खतरे से बाहर बताई जा रही है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश आर्य ने बताया की जैसार गांव के 4 बदमाशों ने ही छात्र का अपहरण किया है. जिनका नाम दर्ज कर लिया है, और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी चार लोगों को हिरासत में ले लिया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version