प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए विष्णुदेव सरकार द्वारा कैशलेस चिकित्सा योजना लागू किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री तथा स्वास्थ्य सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए अत्यंत ही राहतकारी एवं कल्याणकारी योजना सिद्ध होगा।

प्रदेश के समस्त कर्मचारी/अधिकारी द्वारा लंबे समय से कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग की जा रही थी, जिसे शासन ने संवेदनशीलता के साथ स्वीकार करते हुए लागू किया है। इससे आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों में आर्थिक बोझ कम होगा तथा कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

मंत्रालय संघ ने कहा कि यह निर्णय शासन की कर्मचारी हितैषी नीति, दूरदर्शी सोच तथा सुशासन स्थापित करने की पहल को दर्शाता है।

संघ आशा करता है कि योजना का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे प्रदेश के सभी कर्मचारी इसका लाभ सहज रूप से प्राप्त कर सकें।

अंत में संघ ने पुन: मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारी वर्ग के विषम/आपातकालीन परिस्थितियों में उनके लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version