रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का बजट मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया। इस बार बजट का थीम ‘SANKALP’ रखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नई विधानसभा में पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा- मैं धन्य हूं की प्रदेश के ‘विकास की गंगोत्री’ नवनिर्मित विधानसभा में जिसका लोकार्पण पीएम मोदी के द्वारा किया गया, मुझे हमारी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता जनार्दन का आभार प्रकट करता हूं।
इस बार का थीम संकल्प
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारे विकास यात्रा का केंद्र बिन्दु GYAN रहा है। जिसके उत्थान के लिए GATI की रणनीति पिछले बजट में अपनाई गई थी। GYAN के कल्याण के लिए इस बार हमारे बजट का थीम SANKALP है। जो जनता-जनार्दन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को, निष्छा को समर्पण और दृढ़संकल्प को रेखांकित करता है।
लक्ष्य पूरा होता है संकल्प से
वित्त मंत्री ने कहा- अध्यक्ष महोदय, कोई भी लक्ष्य पूरा होता है संकल्प से। क्षमता कम या ज्यादा हो सकती है लेकिन दृढ़ इरादा हो, संकल्प मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य संकल्पवान के सामने नतमस्तक हो जाता है।
संकल्प का आशय क्या है
वित्त मंत्री ने बताया कि संकल्प का आशय अलग-अलग शब्दों से जोड़कर बना है।
संकल्प का मतलब (SANKALP)
S-समावेशी
A-अधोसंरचना
N-निवेश
K-कुशल मानव संसाधन
A-अंत्योदय
L-लाइवलीहुड
P- पालिसी से परिणाम तक
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णुदेव साय को ज्ञापित किया. उन्होंने बजट की शुरुआत में GATI का जिक्र किया.
GATI का अर्थ है:-
G Good Governance
A – Accelerating Infrastructure
T- Technology
1- Industrial Growth
वित्त मंत्री ने इस दौरान कहा कि GATE न केवल ज्ञान के कल्याण के लिये अनिवार्य है, बल्कि हमारे 2030 तक के मध्यकालिक लक्ष्य और 2047 तक के ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के दीर्घकालिक लक्ष्य को भी प्राप्त करने के लिये जरूरी है.
छत्तीसगढ़ के लिए 5 मिशन के लिए बजट का प्रावधान
- मुख्यमंत्री AI मिशन
- मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन
- मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन
- मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन
- मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव ने बजट की प्रशंसा की है और इसे छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने वाला बताया है.

