एजेंसियां — वाशिंगटन, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान और अमरीका के बीच कभी भी जंग छिड़ सकती है, क्योंकि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे रखी है। एक तरफ ईरान ने इसके लिए तैयारी कर रखी है, तो दूसरी तरफ अमरीकी नौसेना ने भी ईरान के करीब भारी सैन्य तैनाती कर रखी है। अमरीका ने दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड को ईरान के करीब तैनात कर रखा है, जिस पर करीब 5000 जवान तैनात हैं, जो अब आपस में ही लड़ रहे हैं। दरअसल, यह विमानवाहक पोत एक अजीब से समस्या से जूझ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर लगे सीवेज सिस्टम में खराबी आ गई है और अधिकतर टॉयलट जाम हो चुके हैं।

इससे विमान में मौजूद सैनिकों की जिंदगी बदहाल हो गई है। 4,500 से ज्यादा नौसैनिकों को रोजाना 45 मिनट तक लाइन में लगना पड़ रहा है। सीवेज सिस्टम फेल हो चुके हैं। इस वजह से इस युद्धपोत पर तैनात हजारों नाविकों को नित्य क्रिया के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। हालात ये है कि एक-एक सैनिक को टॉयलेट जाने के लिए 45 मिनट तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, वैसे तो इस युद्धपोत पर 650 टॉयलट हैं, लेकिन अधिकांश जाम पड़े हैं। इस वजह से सैनिक रोज आपस में ही उलझ रहे हैं। प्लंबिंग और मरम्मत के लिए जिम्मेदार टेक्नीशियन और नौसैनिकों के बीच अकसर कहासुनी भी हो रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version