दिल्ली के द्वारका और उससे सटे इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के एक बड़े तकनीकी कार्य के चलते 25 फरवरी की सुबह 11.00 बजे से 27 फरवरी की सुबह 11.00 बजे तक (48 घंटे) पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी. जल बोर्ड ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही पानी स्टोर कर लें और इसका समझदारी से इस्तेमाल करें.

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, द्वारका वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के तहत भाग्य विहार क्षेत्र में नई बिछाई गई 1500 मिमी व्यास की ‘ट्विन रॉ वाटर लाइन’ को मौजूदा मुख्य लाइन से अलग करने (इंटरकनेक्शन) का अहम कार्य किया जा रहा है. भविष्य में जल प्रबंधन को बेहतर बनाने और सप्लाई सिस्टम को मजबूत करने के लिए यह शटडाउन अनिवार्य है.

दिल्ली ये इलाके जल संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित

पानी की सप्लाई बंद होने से एक बड़े हिस्से पर असर पड़ेगा. प्रभावित होने वाले प्रमुख इलाकों की सूची इस प्रकार है:

  • द्वारका और आसपास: द्वारका सब सिटी, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर की कॉलोनियां, मटियाला-पालम, मधु विहार, सागर पुर, कैलाश पुरी और मंगला पुरी.
  • गांव और एन्क्लेव: पोचनपुर, भरथल, अंबराही गांव, बगडोला गांव, बिजवासन, धूलसिरस, दीनपुर, बामनौली, शाहबाद मोहम्मदपुर और कापसहेड़ा गांव.
  • पार्क और नगर: राज नगर (फेज-I व II), बिंदा पुर, सेवक पार्क, भारत विहार, सीता पुरी, राजा पुरी, जीवन पार्क, इंद्रा पार्क, मिलाप नगर, चाणक्य प्लेस, अरुण पार्क, लक्ष्मी विहार, विजय पार्क.
  • अन्य प्रमुख क्षेत्र: आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport), आईसीसी (यशोभूमि), नजफगढ़ टाउन, दुर्गा पार्क, बजरंग एन्क्लेव, मकसूदाबाद, नयाबाजार, साईं बाबा एन्क्लेव, नांगली सकरावती, रानाजी एन्क्लेव, श्याम विहार, धर्मपुरा, रोशनपुरा, विश्वास पार्क और साध नगर (पार्ट-I व II).

राहत: टैंकर सेवा और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

जल बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि कि इस 48 घंटे के शटडाउन के दौरान लोगों की सुविधा के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे. पानी की आपात जरूरत पड़ने पर नागरिक सीधे इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

सेंट्रल कंट्रोल रूम: 011-23538495, 1916

द्वारका सब सिटी: 011-25634274

जनकपुरी (डी ब्लॉक): 011-28521123

नजफगढ़: 8527995818, 18001217744

पश्चिम विहार: 011-25281197

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version