भोपाल में धर्म परिवर्तन और शोषण से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. आरोप है कि अमरीन और आफरीन नाम की दो बहनों ने मिलकर एक संगठित गैंग खड़ा कर रखा था, जो गरीब परिवारों की लड़कियों को नौकरी और मदद का लालच देकर अपने जाल में फंसाती थीं. इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर मानसिक, शारीरिक शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता था.

बाग सेवनिया थाना पुलिस ने दो पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का गंभीर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने अमरीन खान उर्फ माहिरा, आफरीन और चंदन यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. इस मामले ने प्रशासन और समाज दोनों को गहरी चिंता में डाल दिया है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी अनुसार, पीड़िता के पति का निधन हो चुका है और उसके दो बच्चे हैं. वह कैटरिंग सर्विस में वीआईपी वेटर का काम करती थी. पीड़िता ने बताया कि 2023 में एक मॉल में उसकी मुलाकात अमरीन उर्फ माहिरा से हुई. अमरीन ने 10 हजार रुपए महीने पर बच्ची को संभालने का काम दिलाने का झांसा देकर उसे अशोका गार्डन स्थित घर पर रख लिया. बाद में उसे सागर रॉयल विला वाले मकान बुलाया जाने लगा. यहां अमरीन बॉयफ्रेंड चंदन के साथ रहती थी.

पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का बनाया जा रहा था दबाव

साथ ही दिसंबर 2024 में नारायण नगर स्थित चंदन की बहन के घर ले जाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया गया. जब महिला ने विरोध किया तो बदनामी की धमकी दी गई. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की. उस पर नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने के लिए दबाव डाला जाता था. सहायक पुलिस आयुक्त गौतम सोलंकी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत की जांच की जा रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version