खंडवा। किशोर नगर स्थित श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में सोमवार को किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में कालभैरव अष्टमी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर प्रात: 5 बजे भगवान भैरव नाथ का पंचामृत स्नान पश्चात विशेष श्रृंगार पंडित मनोज उपाध्याय व्दारा किया गया। प्रात: 8 बजे आरती संपन्न हुई। कोरोना काल के चलते भण्डार का आयोजन नहीं किया गया मात्र मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को हाथ प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर संघ अध्यक्ष पंडित प्रेमनारायण तिवारी, हुकुमचंद चौहान, मनोहर चंदानी, दिनेश बरोले, हीरालाल पटेल, रजत दुबे, निर्मल मंगवानी, भीमसिंह दरबार, पं राम उपाध्याय, आशीष अग्रवाल आदि सहित बड़ी संख्या में किशोर नगर क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
