अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने पतियों से एक उम्मीद तो जरुर करती है कि उनके पति उनके लिए सुबह की चाय बनाकर दे। और ऐसा देखा भी जाता है। ऐसे कई घर है जहां पतिदेव के हाथों से बने चाय पीने का सौभाग्य महिलाओं को मिलता है, इसके साथ ही ऐसे भी घर है जहां यह सौभाग्य नसीब नहीं हो पाता है। आपको बता दें कि चाय की चुस्की अब पहले से महंगी पड़ेगी। पिछले एक हफ्ते में चीनी के भाव में 9.32 फीसद का उछाल आया है। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 30 नवंबर को देश के खुदरा बाजार में चीनी का औसत मूल्य 39.68 रुपये प्रति किलो था जोकि 7 दिसंबर को बढ़कर 43 रुपये 38 पैसे हो गया है। इसके अलावा खुली चाय के रेट्स में भी करीब 11.57 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। चाय पत्ती का रेट 238.42 रुपये से बढ़कर 266 रुपये पर पहुंच गए हैं।
