नई दिल्ली – भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है। वह स्टेज-4 का लिवर कैंसर से जंग लड़ रहे थे। खानचंद्र को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट में थे। रिंकू अभी टी-20 विश्व कप की टीम का हिस्सा हैं और टीम के साथ चेन्नई में थे। अब वह अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
यथार्थ हॉस्पिटल ने बताया कि चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे रिंकू के पिता ने 27 फरवरी की सुबह 5 बजे यथार्थ हॉस्पिटल- ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा में आखिरी सांस ली। वह क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती थे और मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। रिंकू टूर्नामेंट के बीच में चेन्नई से दिल्ली पहुंचे थे। वो गुरुवार (26 फरवरी) को जिम्बाब्वे से खेलने के लिए टीम से जुड़ गए थे।

