धमतरी। जिला धमतरी के संबलपुर के कृषि विज्ञान केन्द्र मे रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा विश्व मृदा दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा बनपेला (जनपद सदस्य), सुश्री जगत जननी यादव सहायक संचालक कृषि, डॉ चद्रवंशी कृषि विज्ञान केंद्र-सूरगी, डॉ प्रेम साहू व मनीषा खापडे, कृषि विज्ञान केंद्र-सुरगी, भूपेंद्र साहू (प्रोजेक्ट मैनेजर) रिलायंस फाउंडेशन, राजेश चंद्रकार सरपंच समलपु और आस पास के गांव से किसान कार्यक्रम में शामिल हुए। जनपद ने मिट्टी की रक्षा और इसकी देखरख के बारे में व साथ ही गौठान के विशेषता के बारे में चर्चा की। डॉ. चंद्रवंशी और डॉ. प्रेम साहू ने वर्मी कम्पोस्ट बनाने तथा खेत के परेली को ना जलाने तथा मिट्टी की सारचना शूदारने की प्रशिक्षण किसानों को दी जिससे मृदा विकास और किसान सशक्तीकरण के बारे में बताया जिसमें कृषि इंजिन्य अमित कुमार ने कृषि उपकरण की उपयोगिता को बताया जिसे खेत बाड़ी के माध्यम से आय के बारे में चर्चा की। रिलायंस फाउंडेशन से भूपेंद्र साहू ने रिलायंस फाउंडेशन के कार्य प्रणाली को बताया व किसान को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुडऩे की और रिलायंस फाउंडेशन के नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।
