रोहतास , बिहार के रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के बराढ़ी गांव में एक 28 साल के दिव्यांग आदमी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक आधी रात को अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया था, जहां महिला के पति और घरवालों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फोन पर बढ़ी नजदीकियां, आधी रात को किया कॉल

मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो एक पैर से दिव्यांग था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घरवालों के मुताबिक, शैलेंद्र का उसी गांव की शादीशुदा महिला रागिनी मिश्रा के साथ लंबे समय से अफेयर था। दोनों के बीच अक्सर फोन पर बात होती थी। घटना वाली रात रागिनी ने शैलेंद्र को मिलने के लिए आधी रात को अपने घर बुलाया। प्यार में अंधा शैलेंद्र बिना सोचे-समझे अपनी गर्लफ्रेंड के घर घुस गया। शैलेंद्र रात में घर से यह कहकर निकला कि वह किसी मामूली काम से जा रहा है। परिवार को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी रात होगी।

कमरे में पकड़ा, फिर बेरहमी से पीटा

आरोप है कि जब शैलेंद्र महिला के घर पहुंचा, तो महिला के पति दद्दू मिश्रा और परिवार के दूसरे लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर युवक को बेरहमी से पीटा गया। क्योंकि वह पहले से ही एक पैर से दिव्यांग था, इसलिए वह अपना बचाव ठीक से नहीं कर पा रहा था। परिवार का आरोप है कि पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि शैलेंद्र की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। सुबह जब यह खबर फैली, तो गांव में सनसनी फैल हड़कंप मैच गया। जब पुलिस पहुंची, तो कमरे के अंदर से शैलेंद्र की खून से लथपथ लाश बरामद हुई।

पिता ने पुलिस को दी जानकारी

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के पिता लाल बदन सिंह ने तुरंत 112 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी। उन्हें डर था कि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। जब पुलिस टीम और पिता महिला के घर पहुंचे, तो वे वहां का नज़ारा देखकर डर गए। शैलेंद्र की मौत हो चुकी थी। उसके पिता का आरोप है कि रागिनी और उसके पति ने शैलेंद्र को फोन करके उसकी हत्या की सोची-समझी साजिश के तहत बुलाया था।

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति दद्दू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या का केस दर्ज

पुलिस ने हत्या के आरोप में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। आरोपी पति के अलावा परिवार के दूसरे सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर घटना में दूसरे लोग शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version