बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक 21 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। अपराधियों ने न केवल युवक की हत्या की, बल्कि इसे सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को गड्ढे में दबाकर उसके ऊपर मोटरसाइकिल रख दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पासपुरा बहियार की है। मृतक की पहचान बरौनी नगर परिषद वार्ड-10 के रहने वाले मोहम्मद हरून के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मासूम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मासूम शुक्रवार को किसी काम से घर से निकला था, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा। शनिवार की सुबह उनका शव पसपुरा बहियार स्थित सड़क किनारे एक गड्ढे में मिला। शव को इस तरह रखा गया था जैसे कोई सड़क हादसा हो। परिजनों का सीधा आरोप है कि मासूम को किसी परिचित ने ही फोन कर बुलाया था और साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई।

सिर में मिले गोली लगने के घाव

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि हत्या कहीं और की गई और शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां लाकर फेंका गया। शुरुआती जांच में युवक के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, यह एक सुनियोजित हत्या है जिसे हादसा का रूप देने की नाकाम कोशिश की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को सौंप दिया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी और उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में  ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version