काकिनाडा: आंध्र प्रदेश में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, ये धमाका काकिनाडा के वेतलापलेम में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ है. इस धमाके में कई लोग गंभीर रूप से घायल घायल हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये धमाका पटाखा बनाते समय हुआ. 

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना को लेकर जानकारी मांगी है. उन्होंने इस दुर्घटना में हुई मजदूरों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने अपने मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है. सीएम नायडू ने दुर्घटना के कारणों और राहत और बचाव के काम का जायजा भी लिया.

अधिकारियों ने बताया कि ये धमाका वेतलापलेम में स्थित सूर्या फायर वर्क्स की फैक्ट्री में हुआ. अधिकारियों ने बताया कि धमाके के वक्त 20 मजदूर काम कर रहे थे. पटाखा बनाते वक्त ही धमाका हुआ, जिस कारण आग लग गई. इस धमाके में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version