उत्तर प्रदेश के बदायूं में बुधवार की सुबह जंगल में पेड़ से लटकती एक प्रेमी युगल की लाश मिली। लड़की का गौना शुक्रवार को होने वाला था। वह मंगलवार से लापता थी। घटना, थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के मुजहिदपुर गांव की है। यहां रहने वाले ओम सिंह और रुचि के शव बुधवार सुबह गांव वालों को जंगल में शीशम के पेड़ पर लटके मिले। कुछ देर में ही वहां गांव वालों की भारी भीड़ जुट गई, परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान किसी ने यूपी 112 को सूचना दी तो पीआरवी समेत थाना पुलिस भी गांव जा पहुंची। पुलिस ने शव उतारकर कब्जे में ले लिए। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रुचि की शादी 30 मई को लॉकडाउन के दौरान सहसवान इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ कर दी थी लेकिन अभी गौने की रस्म नहीं हुई थी। शुक्रवार को उसका गौना होना था लेकिन मंगलवार रात थी वह लापता हो गई और सुबह के वक्त उसका शव लटका मिला।
Previous Articleकुएं में गिरी जीप, 6 की मौत, 3 घायल
Next Article छत्तीसगढ़ी काफी हाउस गढ़कलेवा
