रायपुर। राजधानी रायपुर में होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया, लेकिन कुछ क्षेत्रों में 3 हत्याओं और चाकूबाजी जैसी वारदातों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। ये घटनाएं आरंग, खरोरा, बरबंदा और तिल्दा में हुईं। हैरानी की बात ये है कि रायपुर ग्रामीण पुलिस ने एक दिन पहले ही फ्लैग मार्च निकाला था, ताकि होली के दौरान शांति बनी रहे। लेकिन हिंसक घटनाओं से पुलिस के सभी कार्य विफल होते दिखे।
खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में 18 वर्षीय मोहित धीवर की हत्या कर दी गई। हमलावर युवक फरार हैं। पुलिस ने आसपास के इलाके में सघन जांच अभियान शुरू किया है। दो अन्य को भी जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिल्दा इलाके में होली के दौरान हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।
बरबंदा में दिनेश विश्वकर्मा की हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

