Sonu Sood: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने हालात को बेहद गंभीर बना दिया है. मिसाइल हमले, कैंसिल फ्लाइट्स और असमंजस के बीच कई टूरिस्ट, कारोबारी और आम लोग दुबई में फंसे हुए हैं. ऐसे मुश्किल वक्त में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद एक बार फिर मसीहा बनकर सामने आए हैं. सोनू सूद ने उनलोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है.

रहने की फ्री व्यवस्था करेंगे सोनू सूद

सोनू ने ऐलान किया है कि जो भी लोग दुबई में फंसे हैं और जिनके पास रहने की कोई सुरक्षित जगह नहीं है, उनके लिए वे मुफ्त आवास की व्यवस्था करेंगे. खास बात ये है कि उनकी मदद सिर्फ भारतीयों तक सीमित नहीं है. उन्होंने साफ कहा है कि इंसानियत के नाते वे हर जरूरतमंद की मदद करेंगे.

कैसे मिलेगी मदद?

सोनू सूद ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई दुबई में फंसा है और रहने का ठिकाना नहीं है, तो सीधे इंस्टाग्राम पर उन्हें डायरेक्ट मैसेज करें. बिना किसी फीस या शर्त के वे रहने की व्यवस्था करवाएंगे. सोशल मीडिया पर लोग एक बार फिर उन्हें असली सुपरहीरो बता रहे हैं. फैंस का कहना है कि जहां कागजी प्रक्रियाएं लंबी चलती हैं, वहां सोनू सीधे जमीनी स्तर पर काम करते नजर आते हैं.

राजपाल यादव की कहानी में नया मोड़

दुबई मिशन से पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव की मदद को लेकर भी पहल की थी. जब कानूनी विवाद और चेक बाउंस के मामलों के चलते राजपाल की मुश्किलें बढ़ीं, तब सोनू ने इंडस्ट्री से आर्थिक सहयोग की अपील की थी. हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने कभी किसी से मदद नहीं मांगी. उनका दावा है कि वे आर्थिक रूप से सक्षम हैं और काम की कमी नहीं है. उन्होंने उन खबरों को भी गलत बताया जिनमें उन्हें कंगाल बताया गया था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version