कोलकाता: पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल किए। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कैंडिडेट के तौर अभिनेत्री काेयल मल्लिक ने पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और वकील मेनका गुरुस्वामी के साथ नामांकन दाखिल किया। कोयल मल्लिक विधानसभा में नामांकन दाखिल करने के दौरान चर्चा का केंद्र बनीं रहीं। टीएमसी ने इन तीनों हस्तियों के अलावा बाबुल सुप्रियो को कैंडिडेट बनाया है। बीजेपी को एक सीट पर पर जीत मिलेगी। बीजेपी ने राहुल सिन्हा को कैंडिडेट बनाया है। बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि उन्हें राज्यसभा भेजने का फायदा टीएमसी को मिल सकता है। कोयल का जन्म कोलकाता में हुआ था। वे दिग्गज बंगाली अभिनेता रंजीत मल्लिक और दीपा मल्लिक की बेटी हैं।

मदर टेरेसा को किया कोट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हुए राज्यसभा चुनावों को काफी अहम माना जा रहा है। टीएमसी ने चारों सीटों पर काफी अच्छे कैंडिडेट का चुनाव किया है। इसमें राज्य के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार का नाम भी शामिल है। बंगाल में राज्यसभा की कुल 16 सीटें हैं। तृणमूल कांग्रेस के कैंडिडेट में सबसे पहले पूर्व आईपीएस राजीव कुमार नामांकन के लिए पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर मदर टेरेसा को कोट किया और कहा कि मुझे पता है कि भगवान मुझे ऐसा कुछ नहीं देंगे जिसे मैं संभाल न सकूं। काश वह मुझ पर इतना भरोसा न करते।

सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय
पश्चिम बंगाल राज्यसभा चुनावों में टीएमसी के चार और बीजेपी के एक कैंडिडेट का निर्विरोध निर्वाचन तय है। राज्यसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य की 16 सीटों में टीएमसी का 13 और बीजेपी के पास तीन सीटें होंगी। सीपीआई (एम) और कांग्रेस शून्य पर रहेंगे। अभी तक एक सीट सीपीआई (एम) के पास भी थी। टीएमसी ने जब काेयल मल्लिक और मेनका गुरुस्वामी के साथ पूर्व डीजीपी राजीव कुमार के नाम का ऐलान किया था तो काफी चर्चा हुई थी। बाबुल सुप्रियो पहले से राजनीति में हैं। बाकी तीनों चेहरे राजनीति में पहली बार प्रवेश कर रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version