नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लांच कर दिया है। कंपनी का C सीरीज का यह नया मॉडल है। फोन में 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा 7000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लांच किया है। फोन की कीमत की बात करें तो Realme C83 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपए रखी गई है। वहीं 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपए और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपए है। फोन की पहली सेल 7 मार्च 2026 से शुरू होगी। आप इसे Blooming Purple और Sprouting Green कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। ग्राहक इसे Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Realme C83 5G में 6.8 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Realme C83 5G MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिसके साथ Mali G57 MC2 GPU जुड़ा है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme C83 5G में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में AI Outdoor Mode नाम का फीचर भी दिया गया है, जो बाहर इस्तेमाल के दौरान सिस्टम परफॉर्मेंस, स्पीकर वॉल्यूम, नेटवर्क रिस्पॉन्स और डिस्प्ले ब्राइटनेस को ऑप्टिमाइज करने का दावा करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi Fi, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version