नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के रामपुर से दिल को दहलाने वाली और शर्मनाक खबरें आई है। यहां मनचलों ने एक नाबालिग लड़की से पहले दुष्कर्म की कोशिश की और असफल होने पर उसे छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। बता जा रहा है कि रामपुर में 15 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के विफल प्रयास के बाद एक शख्स द्वारा उसे छत से फेंक दिया। पीडि़ता को कई फ्रैक्चर आए हैं, जिसके इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। फिलहाल पीडि़ता की हालत गंभीर बनी हुई है। रामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि सिविल लाइंस थाने के अंतर्गत पहाड़ी गेट इलाके में रहने वाले आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत आने वाली धाराएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी पीडि़ता के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता रहता था। लड़की के परिजनों ने कई बार इसकी शिकायत भी की, लेकिन आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को रफा-दफा कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी तभी पड़ोस के एक लड़के ने उसे खींचकर घर ले गया और धक्का देकर उसे बेड पर गिरा दिया और जबरदस्ती करने वाला था, इतनी ही देर में उसकी बहन आ गई। इसके बाद उसे घर भेज दिया और और कहा जब मम्मी आए तब बात करना। मम्मी आई तब लड़ाई हो गई। पीडि़ता का आरोप है कि जैसे ही वह छत पर कपड़े डालने गयी तभी तालिब, राकिब और शोएब ने उसे धक्का दे दिया।
नहीं कर सके बलात्कार तो मनचलों ने नाबालिग को छत से नीचे फेंका, लड़की के शरीर में कई फ्रैक्चर…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
