पठानकोट – पठानकोट के सरना क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में गत देर रात दर्दनाक मौत हो गई है। युवक ने कुछ माह पहले ही काले रंग की नई गाड़ी खरीदी थी जो उसी का काल बन गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। हालांकि घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है क्योंकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवक नीतिश शर्मा 30 वर्षीय अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।  इकलौता बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।  पुलिस की ओर से आज युवक के शव का सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version