Jharkhand News: झारखंड के पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी आउटपोस्ट क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी निधि द्विवेदी ने शनिवार को पत्रकार सम्मेलन कर यह जानकारी दी।
द्विवेदी ने बताया कि मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को कुछ युवकों ने जबरन ट्रक में उठा ले गया था और दो दिन दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता घर लौटी तो घटना की जानकारी परिजनों को दी। एसपी द्विवेदी ने बताया कि घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने गांव में पहले पंचायती की और उसके बाद थाने में शिकायत की। एसपी ने बताया कि शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने दशरथ किस्कू, सकल टुडू एवं प्रधान मरांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि अन्य तीन की गिरफ़्तारी को लेकर संभावित ठिकानो पर छापेमारी की जा रही है।
एसपी द्विवेदी ने बताया कि जिस हाइवा से युवती को जबरन उठाकर ले गया था उस वाहन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है और वह स्वस्थ है। छापेमारी दल में मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक परमहंस प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक मंगल किस्कू, सुभजीत कुमार, अयोध्या राम, प्रदीप कुमार, सुनील रजक दलबल शामिल थे।

