चेन्नेई: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पले-बढ़े भाई-बहन मानसी दीक्षित और प्रियांशु दीक्षित ने एक साथ भारतीय सेना में अधिकारी बनकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। दोनों ने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) से एक ही दिन पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। दोनों अब सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होने जा रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों भाई अपने गांव से आर्मी में ऑफिसर बनने वाले पहले हैं। बचपन से ही मानसी और प्रियांशु एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। दोनों रोज करीब 15 किलोमीटर का सफर तय करके स्कूल जाते थे। दोनों पढ़ाई में भी एक-दूसरे की मदद करते थे।

बहन बोली छोटे भाई से मिली प्रेरणा
25 वर्षीय मानसी दीक्षित ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है। उनका कहना है कि सेना में जाने की प्रेरणा उन्हें अपने छोटे भाई से मिली। मेरे भाई ने ही मुझे आर्म्ड फोर्सेज में जाने के लिए प्रेरित किया और सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड में ट्राई करने को कहा। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग कठिन जरूर थी लेकिन क्योंकि हम दोनों साथ थे, इसलिए यह अनुभव बहुत खास बन गया। हम दोनों एक-दूसरे का ख्याल रखते थे, जिससे घर जैसा महसूस होता था। मुझे पांच बार एकेडमी के लिए रिकमेंड किया गया था। इस बार मैंने इसलिए जॉइन किया क्योंकि मेरा भाई मेरा कोर्समेट था। यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। बता दें कि मानसी अब सेना की एविएशन रेजिमेंट में शामिल होने वाली हैं।

बेटे ने पिता को दिया श्रेय
मैथ्स (ऑनर्स) में ग्रेजुएट 23 वर्षीय प्रियांशु दीक्षित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विजेंद्र बहादुर दीक्षित को दिया हैं। प्रियांशु ने कहा कि हमें हमेशा अपने पिता से प्रेरणा मिली। उन्होंने हमारे लिए पूरी जिंदगी मेहनत की। वे हर दिन सुबह चार बजे उठकर हमें ट्यूशन ले जाते थे। आज हमें खुशी है कि हम उन्हें गर्व महसूस करा पा रहे हैं। अपनी बहन के साथ ट्रेनिंग लेना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version