गुरुग्राम, हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक शादीशुदा प्रेमी की सनसनीखेज करतूत सामने आई है। दरअसल, आरोप है कि उसने एक महिला को अपनी एक्स प्रेमिका समझकर उस पर एसिड अटैक कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा और इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। इसी बीच आरोपी की एक्स प्रेमिका का बयान सामने आया, जिससे उसकी पोल खुल गई।

आपको बता दें कि पूरा मामला गुरुग्राम सेक्टर 10 का है। पुलिस के अनुसार, रविवार पुलिस के अनुसार यह हमला रात करीब 8:15 से 8:30 बजे के बीच अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हुआ। बताया जा रहा है कि हमलावर ने महिला पर पीछे से अचानक हमला किया। इस हमले में महिला के कंधे, गर्दन, गाल और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारियों के मुताबिक घायल महिला का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह हमलावर की पहचान नहीं कर पाई। उसका कहना है कि उसकी हालत काफी गंभीर है और हमला अचानक पीछे से किया गया। पीड़िता के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति पीछे से आया, उस पर एसिड फेंका और तुरंत मौके से फरार हो गया, जिससे वह उसका चेहरा भी नहीं देख सकी। वहीं, गुरुग्राम सिविल अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. लोकवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए PGIMS रोहतक रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद अस्पताल में उसका इलाज शुरू कर दिया गया था और मामले की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी गई थी।

धोखे से फेंका तेजाब

इस घटना के बाद अस्पताल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़ित महिला के साथ पूरा स्टॉफ हैरान था कि आखिर आरोपी कौन था? उसने एक 32 साल की महिला के उपर एसिड अटैक क्यों किया। पुलिस भी इस मामले में प्रारंभिक जांच में लगी हुई थी। तभी नूंह की रहने वाली एक 20 साल की लड़की का बयान आता है कि यह हमला उसके एक्स के द्वारा किया गया है। युवती कहती है कि उसका निशाना मैं थीं लेकिन एक जैसे कपड़े होने की वजह से वह महिला शिकार बन गई।

एक्स प्रेमिका का बयान

पीड़िता ने बताया कि शाम करीब 5 बजे उसका एक्स बॉयफ्रेंड वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से तीन बार वार किया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए। युवती के मुताबिक, कुछ देर बाद उसका एक्स बॉयफ्रेंड अपनी पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचा और उसे ढूंढने लगा। पीड़िता का कहना है कि संभव है आरोपी ने उसे समझकर किसी दूसरी महिला पर एसिड फेंक दिया हो, क्योंकि दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने थे। युवती ने यह भी बताया कि मारपीट के कारण उसके सिर पर कई टांके लगे हैं। उसके अनुसार, जब उसे पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड शादीशुदा है तो उसने उससे दूरी बना ली थी। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील तस्वीरें डालनी शुरू कर दी थीं, जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की थी और बाद में उसकी प्रोफाइल भी हटवा दी गई थी। पीड़िता का कहना है कि इसी वजह से आरोपी उससे नाराज था।

आरोपी की तलाश में पुलिस

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप तुरान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस की एक टीम को तुरंत अस्पताल भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी का असली निशाना पीड़िता थी या हमले में घायल हुई दूसरी महिला। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version