मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर रहे ईशान किशन के दिल किस कदर गम में डूबा हुआ था इसका अंदाजा फाइनल मैच के दौरान किसी को नहीं था। दरअसल एक सड़क हादसे में ईशान के चचेरी बहन और उनके पति की मौत हो गई। वहीं इतनी दुखद घटना के बावजूद ईशान किशन ने फाइनल में धमाकेदार पारी खेली। 

शुक्रवार को जब ईशान के पिता प्रणव पांडेय पटना से अहमदाबाद के लिए निकलने वाले थे, तभी उन्हें एक दर्दनाक कार हादसे की सूचना मिली। इस भीषण दुर्घटना में ईशान किशन की चचेरी बहन और उनके पति (जीजा) की मौत हो गई। यह परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। हालांकि, ईश्वर की कृपा से दंपती के दो मासूम बच्चे सुरक्षित बच गए।

ईशान के पिता ने बताया कि ईशान इस खबर से टूट गया था और तुरंत परिवार के पास आना चाहता था, लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल की जिम्मेदारी ने उसे मैदान पर रोके रखा। भारी मन के साथ ईशान ने न केवल मैच खेला, बल्कि अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी।

ईशान ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में 54 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। संजू सैमसन के साथ उनकी 105 रनों की साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, विकेट के पीछे उन्होंने रचिन रविंद्र और डैरिल मिचेल जैसे दिग्गजों के तीन शानदार कैच लपककर कीवी टीम की हार तय कर दी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version