होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चोलांग टोल प्लाजा के पास हुए एक सड़क हादसे में एक महिला और उसके बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान दसूहा स्थित केएमएस कॉलेज की मुख्य प्रशासक शबनम सैनी (48), उनके बेटे तुशांत (18) (दोनों निवासी दसूहा) और राहुल (25) (निवासी गुरदासपुर) के रूप में हुई है।

टांडा थाना के एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि दुर्घटना सोमवार देर रात उस समय हुई जब शबनम सैनी और उनका बेटा अर्टिगा कार में जालंधर से दसूहा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि चोलांग टोल प्लाजा के पास उनकी कार कथित तौर पर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पलटकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि अर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार, शबनम सैनी, उनके बेटे तुशांत और बोलेरो में सवार राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version