Raj Panchak in March 2026: ज्योतिष ग्रंथों और मुहूर्त शास्त्र में पंचक को सावधानी का समय बताया गया है. इस समय किए गए कुछ कामों से अनिष्ट या हानि होने की मान्यता है, इसलिए लोग परंपरागत रूप से इससे बचते हैं. इस साल 19 मार्च 2026 सोमवार से पंचक लग रहे हैं. सोमवार से शुरू होने वाले पंचक को राज पंचक कहा जाता है. पंचक कब से शुरू होंगे, क्या नवरात्रि की घटस्थापना भी पंचक में होगी जान लें, कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए.
राज पंचक 2026 कब से कब तक
19 मार्च 2026 सोमवार को दोपहर 12:59 से शुरू होगी और अगले 5 दिन बाद 24 मार्च 2026 शनिवार को सुबह 06:51 तक रहेगी.
चैत्र नवरात्रि पर पंचक का साया
चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना 19 मार्च 2026 को होगी और इसी दिन से पंचक शुरू हो रहे हैं. ऐसे में नवरात्रि की घटस्थापनाा पंचक में होगी, नवरात्रि के शुरुआती पांच दिन कुछ विशेष कार्य भूलकर भी न करें.
पंचक अशुभ क्यों माने जाते हैं
- ज्योतिष के अनुसार जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र (अंतिम चरण), शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और रेवती नक्षत्र इन नक्षत्रों में होता है तो
- चंद्रमा की ऊर्जा अस्थिर मानी जाती है.
- यह काल वायु तत्व से अधिक प्रभावित माना जाता है.
- इस समय शुरू किए गए कुछ कार्यों में बाधा या नुकसान की संभावना बताई जाती है.
- इसी कारण पंचक में बड़े या स्थायी कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है.
पंचक में कुछ काम वर्जित हैं
- हवन, नए कार्य की शुरुआत, शादी के लिए लड़का-लड़की देखना नहीं चाहिए.
- घर की छत बनाना या लकड़ी जमा करना
- दक्षिण दिशा की यात्रा शुरू करना
- घास-लकड़ी इकट्ठा करना
- चारपाई बनवाना
- अंतिम संस्कार (यदि हो तो विशेष पंचक शांति कराई जाती है)
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

