उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह करीब 6 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 264 पर एक ट्रेलर चालक को नींद आने के कारण वह रेलिंग तोड़कर दूसरी लेन में आ गया। इसके चलते कई वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। घटना औरास थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

एक के बाद एक वाहन टकराए

जानकारी के अनुसार, औरास थाना क्षेत्र के तहत आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 264 पर एक ट्रेलर जो आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान ड्रॉइवर को नींद आ जाने के कारण वह अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गया। उसी समय लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे एक ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर के बाद पीछे से एक पिकअप और एक वाल्वो डबल डेकर बस टकरा गई। यह लखनऊ से आगरा की ओर जा रही थी।

बस में सवार थे पैसेंजर्स

वॉल्वो बस में 49 पैसेंजर्स सवार थी। इसमें 8 लोगों घायल बताए जा रहे हैं। इस समय यह हादसा हुआ। उस समय बस में सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक घटी घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। साथ ही, सड़क पर यातायात व्यवस्था बहाल करने की तैयारी की गई है।

आवागमन हुआ बहाल

हादसे के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों के टकराने के बाद जाम जैसी स्थिति बन गई थी। घटना की सूचना मिलने पर थाना औरास पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल सीएचसी औरास भेजा। इसके बाद क्षतिग्रत वाहनों को एक्सप्रेसवे के किनारे करा दिया गया है। इसके बाद एक्सप्रेसवे पर आवागमन बहाल हो सका।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version