उत्तर प्रदेश – फतेहपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. यहां एक मुस्लिम युवती को हिंदू लड़के से प्रेम करने की सजा मौत मिली. हत्या करने वाले और कोई नही बल्कि उसकी मां और भाई हैं. उन्होंने युवती को सल्फास खिलाकर मौत के घाट उतार दिया. बेटी की हत्या करने के बाद थाने में सूचना देकर उसके प्रेमी पर सल्फास खिलाकर मार देने का आरोप लगाया. पुलिस ने अब हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. इस खुलासे ने मां-भाई के रिश्ते को भी कलंकित कर दिया है.आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं. 

गाजीपुर के टिकरी गांव की अफसाना और सुनील अक्टूबर माह में सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए थे. सुनील ने फरजाना से फोन कॉल से दोस्ती की फिर उससे शादी का झांसा देकर संपर्क में आया. फिर युवती को प्रेग्नेंट कर शादी से इंकार कर दिया. युवती ने खुद के प्रेगनेंट होने की बात कही तो सुनील ने उसका गर्भपात करवा दिया. दर्द से कराह रही अफसाना की हालत खराब देख परिजनों की जानकारी हो गई. मां और भाई ने फरजाना की इस हरकत को देख उसके साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया. 

मां ने इसके बाद नई चाल चलते हुए अपनी बेटी के लापता होने की जानकारी थाने में दर्ज कराई.पुलिस फोर्स फरजाना की तलाश में जुट गई.युवती ने थाने में शिकायती पत्र देकर सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने बयान दर्ज करवा कर मेडिकल करवाने के लिए कहा था तभी घर वाले फरजाना को ले गए और फिर कोई कार्रवाई न करने के लिए कहा. इसके बाद 1-2 मार्च को टिकरी गांव के खेत में फरजाना का शव खेत मे मिला. मां ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को बेटी की हत्या की सूचना देकर गुमराह किया. फिर पुलिस फोर्स ने सर्विलांस और फोन कॉल डिटेल के माध्यम से खुलासा कर दिया.

जाफरगंज DSP ब्रजमोहन राय ने बताया कि फरजाना का टिकरी गांव के खेत मे शव मिला था,जहां मौके पर सल्फास की बोतल भी मिली. मां ने बताया कि उसकी हत्या के पीछे सुनील है, जिसका बयान 28 फरवरी को दर्ज होना था,लेकिन उसका शव 2 मार्च को मिलने के बाद सर्विलांस और फोन कॉल डिटेल के माध्यम से मां अफसाना और भाई अफसार को गिरफ्तार कर लिया गया जहां दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version