गोपालगंज: अगर वाकई कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है… ऐसी ही एक कहानी गोपालगंज की उस बच्ची है जो अपने दोनों पैरों से विकलांग है लेकिन रोज दो किलोमीटर का सफर कर स्कूल जाती है. गोपालगंज की ये कहानी उन बच्चों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है, जो संसाधन होने के बावजूद स्कूल जाने से कतराते हैं. लेकिन इस 15 साल की मासूम बच्ची की पढ़ाई को लेकर ललक और स्कूल जाने का संघर्ष हर किसी को हैरान कर देगा. 

15 साल की सोनी कुमारी गोपालगंज के भोरे प्रखंड के हुस्सेपुर गांव की रहने वाली है. सोनी के जन्म के कुछ समय बाद ही उनके पिता नंदकिशोर राम की मौत हो गई थी. 

मां गुलाइची देवी अकेले ही अपनी दिव्यांग बेटी को पाल पोस रही हैं. मां का कहना है कि उनकी बेटी बचपन से ही दोनों पैरों से दिव्यांग है. उनके पास इतने पैसे नहीं है कि बच्ची का इलाज करा सकें. वह कहती हैं कि घर का खर्चा भी मुश्किल से चल पाता है. ऐसे में बच्ची का इलाज कराएं या फिर परिवार का खर्चा चलाए. 

गुलाइची देवी ने अपनी बेटी का दाखिल अपने गांव के पास में ही एक पब्लिक स्कूल में करवाया है. इस स्कूल की दूरी उनके गांव से करीब दो किलोमीटर है.

गुलाइची देवी ने बताया कि दिव्यांगों के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती है. ट्राईसाइकिल भी मुफ्त में देती है. लेकिन उनकी बेटी को यह ट्राइसाइकिल भी मयस्सर नहीं हुई. उन्होंने कहा कि उन्होंने मदद के लिए अधिकारियों के पास गुहार भी लगाई, आवेदन भी दिए लेकिन उनकी बेटी को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल सका.

सोनी कुमारी की मदद के लिए सोनू सूद, कुमार विश्वास ने बढ़ाया हाथ

सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इस योजनाओं में ट्राइसाइकिल भी शामिल है, जो दिव्यांगों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती हैं। लेकिन उनकी बेटी को यह ट्राइसाइकिल भी मयस्सर नहीं हो सका है। हालांकि अब सोनी सूद, कुमार विश्वास ने इस दिव्यांग बच्ची को मदद की पेशकश की है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने x प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी है।

हालांकि, सोनी कुमारी का पैदल ही स्कूल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसे प्रशासन की तरफ से ट्राईसाइकिल दी गई. गोपालगंज के डीएम पवन कुमार सिन्हा ने सोनी को तत्काल ट्राईसाइकिल दी.

सोनी जिस गांव में रहती हैं, वह भोरे विधानसभा में आता है, जहां से जेडीयू के सुनील कुमार विधायक हैं. सुनील कुमार बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री भी हैं. इसके बावजूद शिक्षा मंत्री के ही क्षेत्र में दिव्यांग बच्ची पैदल ही स्कूल जाने को मजबूर है.

दिव्यांग बच्ची सोनी कुमारी के मुताबिक, वह दो साल से पब्लिक स्कूल में पढ़ने जाती है। उनकी स्कूल फीस नहीं लगती है। लेकिन वह रोज पैदल अपने दोनों पैरों के दिव्यांग होने के बावजूद पढ़ने जाती हैं। सोनी बताती हैं कि वह पढ़कर डॉक्टर बनना चाहती है। वह समाज का सेवा करना चाहती है। उसे स्कूल जाने में थोड़ी परेशानी होती है। लेकिन उसका हौसला नहीं टूटा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version