सतना: मध्य प्रदेश में सतना जिले की पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। रामपुर बघेलान में एक नाती ने अपनी 65 वर्षीय नानी की बेरहमी से हत्या कर दी है। युवक का अपनी मामी के साथ अफेयर था। नानी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर खौफनाक साजिश रची और तार से गला घोंटकर नानी को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी नाती कयामत रावत और उसकी मामी भारती उर्फ कंचन रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरा मामला जिले के रामपुर बघेलान थाना अंतर्गत देवमऊ झिरिया टोला की है। जहां 5 फरवरी को 65 वर्षीय रुक्मिणी आदिवासी शाम करीब 5 बजे घर से निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। अगले दिन शाम को गांव के पास सरसों के खेत की मेड़ की झाड़ियों में रुक्मिणी का शव पड़ा मिला। उनके चेहरे, सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रामपुर बाघेलान पुलिस और साइबर सेल ने जब जांच शुरू की तो मोबाइल कॉल डिटेल्स और पूछताछ में सुई घर के ही लोगों पर घूमी। पुलिस ने मृतिका के नाती कयामत रावत और उसकी बहू भारती उर्फ कंचन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने सच्चाई बताई। कयामत का अपनी सगी मामी भारती से अवैध संबंध चल रहा था। 5 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे रुक्मिणी ने दोनों को अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया था।

आरोपी कयामत को डर था कि नानी रुक्मिणी यह बात पूरे परिवार और समाज को बता देंगी, जिससे उनकी भारी बदनामी होगी। इसी डर से उसने नानी को हमेशा के लिए चुप कराने की ठान ली। जब रुक्मिणी शौच के लिए खेत की तरफ गईं, तो कयामत ने उनका पीछा किया। मौका पाकर उसने नानी को पकड़कर गिरा दिया।

पहले हाथ और अपने कड़े से सिर व चेहरे पर वार किए। जब वह अधमरी हो गईं, तो तार से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस के मुताबिक कयामत रावत और भारती उर्फ कंचन रावत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों के खिलाफ साक्ष्य मिटाने और हत्या की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version