रायपुर। संचालक कृषि रायपुर द्वारा सन 1999 एवं उससे पूर्व से कार्यरत राज्य के लगभग 2500 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की वरिष्ठता प्रभावित किए जाने के विरोध में आज हजारों कर्मचारियों के साथ सोशल डिस्टेंसन का पालन करते हुए कृषि विभाग में आंदोलन कर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया द्वारा सभा को संबोधित करते हुए अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा ग्रेजुएट एवं नाँन ग्रेजुएट ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के बीच मतभेद पैदा कर आग में घी डालने का कार्य किया है। बर्ष 1999 एवं उसके पूर्व से नियुक्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को बर्ष 2008 के बाद में नियुक्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को वरिष्ठ बताकर पदोन्नति की कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है जिसके विरोध में सभा को संबोधित करते हुए श्री अटेरिया द्वारा बताया गया कि ऐसी परम्परा कर्मचारियों के लिए घातक है एवं श्री अटेरिया द्वारा अपने उद्भवोदन में कहा कि यदि उच्च योग्यताधारी निम्न कर्मचारी को उसकी वरिष्ठता को नजरअंदाज कर संचालक के पद पर पदोन्नत किया जा सकता है क्या यदि नहीं तो संचालक द्वारा वरिष्ठ कर्मचारियों को अनदेखा कर कनिष्ठ कर्मचारियों को पदोन्नत नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर सचिव कृषि एवं संचालक को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया है कि यदि प्रकरण में सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया गया तो 26 दिसम्बर को कर्मचारी सामूहिक हडताल पर चले जायेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
