फोर्ब्स 2026 की ताजा रैंकिंग के अनुसार दुनिया में महिला अरबपतियों की संख्या पिछले साल के 406 से बढ़कर अब 481 हो गई है। रिटेल जायंट वॉलमार्ट की एलिस वॉल्टन ने एक बार फिर अपना नंबर-1 का पायदान बरकरार रखा है वहीं भारत की सावित्री जिंदल 39.1 अरब डॉलर (करीब 3.2 लाख करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ दुनिया की 7वीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं।

कौन हैं दुनिया की 3 सबसे शक्तिशाली अमीर महिलाएं?

  1. एलिस वॉल्टन (अमेरिका): वॉलमार्ट की विरासत को संभालने वाली एलिस की संपत्ति 11.1 लाख करोड़ रुपये है। शेयरों में उछाल ने उन्हें टॉप पर बनाए रखा है।
  2. फ्रैंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स (फ्रांस): मशहूर ब्यूटी ब्रांड लॉरियल (L’Oreal) की मालकिन फ्रैंकोइस 8.3 लाख करोड़ रुपये की मालकिन हैं। वे सौंदर्य प्रसाधन की दुनिया की बेताज रानी हैं।
  3. जूलिया कोच (अमेरिका): कोच इंक (Koch Inc.) की प्रमुख जूलिया की नेटवर्थ 6.7 लाख करोड़ रुपये है। एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उनकी कंपनी का बड़ा प्रभाव है।

भारत की सावित्री जिंदल ने दी दिग्गजों को टक्कर

जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल इस सूची में 7वें स्थान पर हैं। स्टील, पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे भारी उद्योगों में जिंदल परिवार की पकड़ ने सावित्री जिंदल की संपत्ति में बड़ा इजाफा किया है। वे न केवल भारत की सबसे अमीर महिला हैं, बल्कि एशिया की आर्थिक शक्ति का भी प्रतिनिधित्व करती हैं।

दुनिया की टॉप-10 महिला अरबपति (नेटवर्थ लाख करोड़ में):

रैंकनामदेशमुख्य कंपनी/क्षेत्र
1एलिस वॉल्टनअमेरिकावॉलमार्ट (रिटेल)
2फ्रैंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्सफ्रांसलॉरियल (कॉस्मेटिक्स)
3जूलिया कोचअमेरिकाकोच इंक (केमिकल्स)
4आइरिस फॉन्टबोनाचिलीमाइनिंग (कॉपर)
5जैकलीन मार्सअमेरिकामार्स इंक (कैंडी/पेट फूड)
6राफेला अपोंटे-डायमंटस्विट्जरलैंडशिपिंग (लॉजिस्टिक्स)
7सावित्री जिंदलभारतजिंदल ग्रुप (स्टील/पावर)
8मिरियम एडेलसनअमेरिकालास वेगास सैंड्स (कैसीनो)
9एबिगेल जॉनसनअमेरिकाफिडेलिटी (इन्वेस्टमेंट)
10झेंग शुलियांगचीनहॉन्गकिआयो (एल्युमिनियम)

कैसे बढ़ी महिलाओं की दौलत?

विशेषज्ञों का मानना है कि स्टॉक मार्केट में तेजी, तांबे (Copper) और एल्युमिनियम जैसी वस्तुओं की वैश्विक मांग में वृद्धि और तकनीकी विस्तार ने इन महिला अरबपतियों की संपत्ति को नए आयाम दिए हैं। फिडेलिटी की एबिगेल जॉनसन जैसी महिलाओं ने क्रिप्टो और डिजिटल निवेश के जरिए भी अपनी पकड़ मजबूत की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version