इस समय शादियों का सीजन है और तमाम शादी में रोचक मामले भी सामने आ रहे हैं, ऐसे में आज बारात लेकर दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को पहली पत्नी ने हवालात तक पहुंचा दिया, यह सब मामला देख दुल्हन भी अपने पैर पीछे खींच लिया और शादी पूरे हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गयी। मिली जानकारी के अनुसार महाराजगंज सदर तहसील क्षेत्र की चुनवटियां गांव निवासी उमेश यादव की शादी 2016 में श्यामदेउरवा में हुई थी, शादी की बाद से ही पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया और यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया, उसी दौरान उमेश विदेश कमाने चला गया और जब वापस लौटा तो उसने गोपाला की रहने वाली एक दूसरी लड़की से अपनी शादी तय कर लिया, यह शादी आज नगर के गायत्री शुक्रवार को नगर के गायत्री मंदिर में होनी थी, बारातियों के स्वागत व जलपान की तैयारी भी हो चुकी थी, उमेश आज शुक्रवार को दूल्हा बनकर व सज धज कर बारात लेकर मंदिर पहुंचा, इधर इस शादी की भनक पहली पत्नी को हो चुकी थी, वह कोतवाली पुलिस से शिकायत कर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने दूल्हे को पकड़कर कोतवाली बैठा दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह का कहना है कि पहली पत्नी की शिकायत पर दूल्हे को कोतवाली लाया गया है, जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
