ऑस्कर 2026 का समापन हो गया है. इसी के साथ सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो की पॉपुलर फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर ने 13 नॉमिनेशन में से 6 अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, जिसमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड शामिल है. हालांकि टाइटैनिक फेम एक्टर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाए. जबकि सिनर्स के एक्टर माइकल बी जॉर्डन ने बेस्ट एक्टर का खिताब ऑस्कर 2026 में अपने नाम कर लिया है. 

वन बैटल आफ्टर अनदर के नाम 6 ऑस्कर

ऑस्कर 2026 में सबसे ज्यादा अवॉर्ड हासिल करने वाली फिल्म लियोनार्डो डिकैप्रियो की वन बैटल आफ्टर अनदर है, जिसे 13 नॉमिनेशन में से 6 जीत हासिल हुई है. इसमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर (पॉल थॉमस एंडरसर), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर शीन पेन, बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले (पॉल थॉमस एंडरसन), बेस्ट फिल्म एडिटिंग और बेस्ट कास्टिंग का नाम शामिल है. हालांकि बेस्ट एक्टर का खिताब पाने से लियोनार्डो डिकैप्रियो चूक गए हैं, जो कि फैंस के लिए शॉकिंग है. 

वन बैटल आफ्टर अनदर की कहानी

6 ऑस्कर जीतने वाली वन बैटल आफ्टर अनदर की कहानी एक पूर्व क्रांतिकारी बॉब (लियोनार्डो डिकैप्रियो) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी विला (चेज इन्फिनिटी) के साथ ऑफ-ग्रिड जिंदगी बिता रहा है. लेकिन 16 साल बाद बॉब का पुराना दुश्मन (शॉन पेन) लौटता है और उसकी बेटी गायब हो जाती है, तो बॉब को अपने अतीत का सामना करना पड़ता है. फिल्म में बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल और टेयाना टेलर जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं. 2 घंटे 41 मिनट की इस फिल्म में एक्शन, थ्रिलर और ब्लैक कॉमेडी देखने को मिलती है. 

वन बैटल आफ्टर अनदर का बजट, कलेक्शन और ओटीटी प्लेटफॉर्म

वन बैटल आफ्टर अनदर पॉल थॉमस एंडरसन की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसका बजट लगभग 1000 करोड़ बताया गया है. जबकि फिल्म ने 1600 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हासिल की है. रिलीज के बाद ओपनिंग वीकेंड में अमेरिका में 22.4 मिलियन डॉलर और ग्लोबली 48.5 मिलियन डॉलर कमाई फिल्म ने हासिल की थी, जिसके बाद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 207-208 मिलियन डॉलर हुआ था. वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर इसे रेंटल के लिए लगभग 499 रुपये में देखा जा सकता है. जबकि Apple TV और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी डिजिटल रेंट या खरीद के ऑप्शन मौजूद है. इतना ही नहीं HBO Max पर यह स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, लेकिन भारत में मुख्य रूप से Prime Video के जरिए एक्सेस किया जा रहा है.  

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version